Chhattisgarh

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

🔥 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन 🔥

 

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कार्यक्रम के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा, जिला कोण्डागांव द्वारा पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रधानमंत्री जी के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग न केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को आहत करने वाला है। सार्वजनिक जीवन में पद की गरिमा और भाषा की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी है। भाजपा युवा मोर्चा ने इस घटना के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन जी, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी जी, जितेंद्र सुराना जी, मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल जी, जैनेंद्र ठाकुर जी, लक्ष्मी ध्रुव जी, विकास दुआ जी, बंटी नाग जी, रौनक पटेल, अविनाश सोरी जी, सुषमा खोबरागड़े जी, सोनामणि पोयाम जी, अशोक ब्रह्म, टिंकू साहू, संतोष सिंह, गोविंदा तलवार, अंकित शर्मा, राजा मुखर्जी, मयंक भोंसले, ज्ञानू गोलछा, आकाश दास सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।