चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। इस घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाथियों का आतंक: सुबह 3 बजे गांव में मची चीख-पुकार, मवेशियों को कुचला, भागकर ग्रामीणों ने बचाई जान
जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी बहन कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख दोनों भाई-बहन ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते दोनों के उतर जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत
देखते ही देखते जलकर खाक हुई स्कूटी
स्कूटी में लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया और जलकर खाक हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी धू-धूकर जलती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, स्कूटी में आग लगने की वास्तविक वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।





