
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा मुंबई के मेयर कार्यालय और शहर के कई स्कूलों में धमाके की चेतावनी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी! नायब तहसीलदार ने बीच सड़क पर आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ई-मेल में अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए उनके बंगले ‘जलसा’ को निशाना बनाने की बात कही गई है। वहीं, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में भी धमाका करने की धमकी दी गई है। मुंबई के कई स्कूलों को लेकर भी इसी तरह का संदेश मिलने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
मेयर कार्यालय को मिले धमकी भरे संदेश के बाद संबंधित एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस ई-मेल की पड़ताल कर रही है और धमकी की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड में चिंता
गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमले की खबर सामने आई थी। उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने की बात कही गई थी। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी और पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
रजगामार में रावण दहन के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, तीन लोगों पर मारपीट के भी गंभीर आरोप
अब अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है।





