ChhattisgarhKorba

कोरबा रूमगरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाकीमोंगरा के युवक की मौत, एक घायल….

सतपाल सिंह

Jas

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा रूमगरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाकीमोंगरा के युवक की मौत, एक घायल..

कोरबा। जिले के अजगरबहार क्षेत्र में रूमगरा के समीप सड़क हादसे में बाकीमोंगरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक रानी झरना से पिकनिक मनाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार, राजा यादव और बलराम चौहान स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG 10 BA 6486 से रानी झरना से पिकनिक मनाकर घर वापस जा रहे थे। रूमगरा के पास ट्रेलर क्रमांक CG 04 PB 8803 से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में राजा यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलराम चौहान घायल हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र की आधिकारिक पुष्टि और दुर्घटना के विस्तृत विवरण की जानकारी सामने आना बाकी है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026