Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh: सवारी बैठाने को लेकर विवाद! नाराज ड्राइवर ने अपने ही ईवी ऑटो में लगाई आग

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के भिलाई में अपने ही ईवी ऑटो को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 10 अक्टूबर की है और मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद ऑटो चालक ने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, कार-ट्रेलर भिड़ंत में 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पावर हाउस इलाके में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और नाराज चालक ने अपने ही ईवी ऑटो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ऑटो में आग लगाने की घटना को आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की।

CM हाउस के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेने के बाद मारपीट का वीडियो वायरल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक तनाव से भी परेशान था। हालांकि, घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के कारणों को लेकर पुलिस की जांच से ही अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026