Chhattisgarhछत्तीसगढ

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

आकर्षक और सजीव झांकियां, पारंपरिक परिधानों में सजे अग्रबंधु, महिलाएं और युवा मंडल बड़ी संख्या में हुए शामिल

अग्रवाल सेवा संघ चांपा के तत्वावधान में ढोल-नगाड़ों, बाजे गाजे और कर्मा नृत्य के साथ निकली भव्य शोभायात्रा की शुरुआत शाम को 4:00 बजे स्टेशन रोड स्थित ओम सिटी परिसर से पूरी भव्यता के साथ हुई।

कोरबा में चेक बाउंस मामले में बड़ी कार्रवाई: सैलून संचालक को 1 साल की कैद और 5 लाख का जुर्माना..

यह पारंपरिक शोभायात्रा और जुलूस के रूप में नगर के लायंस चौक, हमर चांपा चौक, शहीद चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौकों से गुजरी, जहां जगह-जगह पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यह राम मंगलम भवन पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक और सजीव झांकियां, पारंपरिक परिधानों में सजे अग्रबंधु, महिलाएं और युवा मंडल बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शोभायात्रा के पहुंचने के बाद महाराजा अग्रसेन की भव्य महाआरती की गई कार्यक्रम मुख्य तथा मुख्य धार्मिक और सामाजिक अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों रायगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी राकेश अग्रवाल, रायगढ़ के उद्योगपति

बजरंग अग्रवाल, भुक्ता के समाजसेवी दिलीप अग्रवाल और चांपा के एसडीओपी पुलिस लोकेश बंसल सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सतीश केडिया, मोहन मित्तल, मनोज अग्रवाल पिंटू योगेश अग्रवाल बाबू, आशीष गोयल, विष्णु मोदी, अभय मित्तल, डॉ नितेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अंकित मोदी, शलभ केडिया, मयंक मित्तल, अमर सुल्तानिया,

गिरीश मोदी, रिंकू अग्रवाल केडिया, राज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश केडिया, पंकज केडिया, विपेंद्र अग्रवाल, गोपाल मित्तल, कौशल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सहित अन्य समाजजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

चांपा की महारानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

जयंती के उपलक्ष्य में पिछले सात से आठ दिनों के दौरान समाज के लोगों के लिए विभिङ्घन सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया।

अग्रसेन जयंती पर सेवा और समर्पण की मिसाल

महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर दोपहर में चांपा नगर में सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की मिसाल

पेश करते हुए बरपाली चौक में अविनाश मोदी, योगेश अग्रवाल एवं अग्रवाल सेवा संघ द्वारा स्टॉल लगाकर राहगीरों और आम नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान छोला-चावल सहित विभिन्न प्रकार के मिष्ठान एवं व्यंजन प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। वहीं, मोदी चौक के समीप डीडवानिया कॉम्प्लेक्स परिसर में भी स्टॉल लगाकर राज अग्रवाल एवं अखिलेश मोदी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान बड़ी संख्या में रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और जनसेवा के इस कार्य को सफल बनाया। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस पहल के माध्यम से समाज ने सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026