छत्तीसगढ

*मईनका दाई मंदिर में 11 अक्टूबर से जगमगाएंगे मनोकामना ज्योति कलश*

मां मईनका दाई के दरबार में मनोकामना ज्योति कलश जलाने की विशेष मान्यता है।

 

भोथिया। शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर सक्ती जिला के ग्राम भोथिया स्थित मां मईनका दाई मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक नवरात्रि महापर्व एवं मनोकामना ज्योति कलश, ज्वारा ज्योति कलश का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर विकास समिति, ग्राम बैगा एवं ग्रामीण आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराए जाते हैं। मंदिर विकास समिति ने घृत ज्योति के लिए 1201 रुपये और तेल ज्योति के लिए 801 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। घट स्थापना के बाद ज्योति कलश एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मंदिर बैगा द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी।

मां मईनका दाई के दरबार में मनोकामना ज्योति कलश जलाने की विशेष मान्यता है। दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर यहां पहुंचते हैं।
सरपंच प्रतिनिधि राकेश चंद्रा ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर विकास समिति एवं पंचायत द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026