छत्तीसगढ

*प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत कचंदा जैजैपुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित*

*प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों से किया संवाद*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-   उदय मधुकर

*एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल, आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही मौके पर मिला योजनाओं का लाभ*

सक्तीः-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश एवं प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के तहत 03 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर में वृहद शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शिविर में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम सरस्वती माता, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।
सेवा सेतु शिविर में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा की आज बहुत ही बढ़िया सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया है। अंतिम व्यक्ति तक शासन की वीभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए शासन लगातर कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने बताया की सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से पुरे देश में सभी लोगों ने दिया जलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा की हमारे देश के यशास्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना पुरा जीवन देश की जनता के लिए समर्पित करके कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत आज हमारा देश एजुकेशन के क्षेत्र में रक्षा के क्षेत्र में सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा की कुछ दिन पहले सक्ती जिले में केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह का आगमन हुआ था जिसमें उन्होंने जिले के लिए अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। जिसके तहत कोई भी नागरिक अपनी समस्या का निराकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा की पूरे देश को 2047 तक विकसित भारत और छत्तीसगढ़ को नवा अंजोर छत्तीसगढ़ बनाना है। जिसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अपने जीवन में स्वच्छता भी अपनाए जाने अपील की है। इसी क्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से महतारी वंदन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, सरस्वती साइकिल योजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से जुड़कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाएं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर को शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें आमजनों एवं हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सिकल सेल सहित विभिन्न जांच की सुविधा प्रदान की गई तथा विभिन्न मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान देहदान करने वाले सैनी कुमार रात्रे को सम्मानित भी किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना के प्रावधान, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी किया गया।
सेवा सेतु शिविर में आधार कार्ड अपडेटेशन, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार एवं आजीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, जनपद पंचायत जैजैपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग, बिजली विभाग, क्रेडा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष विभाग, जन औषधि, पीएम राहत योजना, चलित थाना, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, समाज कल्याण, आदिम जाति विकास, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, शिक्षा, श्रम सहित अन्य विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं।

*विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, वय वंदन योजना कार्ड वितरण, राशन कार्ड वितरण ट्राई साइकिल वितरण,स्वाइल हेल्थ कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

*01 से 07 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हो रहे सेवा सेतु शिविर*

उल्लेखनीय है कि 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर के मध्य जिले के सभी विकासखंडों में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती में शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 03 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। इसी क्रम में 05 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में तथा 06 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय, खाद्य विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर आयोजन के पूर्व गांव-गांव में मुनादी कराते हुए शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.