केसीसी में “अभीरंग 2026” का भव्य आयोजन

कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से सम्बद्धित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय (केसीसी) में नवप्रवेशित बीसीए/बीबीए/बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर, डीसीए/पीजीडीसीए एवं एम. एससी. (सी.एस. प्रथम सेमेस्टर) के छात्रों का स्वागत एवं मिलन समारोह “अभीरंग 2026” का आयोजन मुख्य आतिथि कोरबा शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, कोरबा शिक्षण समिति की अतिथ्य में स्थानीय होटल औरा गोल्ड, टी पी नगर कोरबा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ माँ सरस्वती, महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया तत्पश्चात सरस्वती वंदना योगिता (बीसीए प्रथम सेम.) की प्रस्तुति से हुई, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये नवप्रवेशित छात्रों द्वारा अपना-अपना परिचय दिया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गति प्रदान करते हुये बीसीए तृतीय सेम से मारिया, श्रेया, नेहा, चाँदनी एवं रिया तथा नंदिनी, अंशु, मेघा, स्वीटी एवं झलक तथा पीजीडीसीए से श्रुति, दीप्ति, तनुश्री, पूर्णिमा एवं प्रांजली द्वारा मंत्रमुग्ध करता हुआ सामुहिक नृत्यों, काजल एवं जयश्री (बीसीए तुतीय सेम) तथा स्नेहा एवं कुमानदनी (बीसीए पंचम सेम), तथा दिशा एवं डाॅली (डीसीए) के युगल नृत्यों ने दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबुर कर दिया कार्यक्रम की अगली कड़ी में योगिता (बीसीए प्रथम सेम) एवं रजनी (बीसीए तृतीय सेम) के मधुर संगीत ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
CG CRIME: प्रेमिका पर चाकू से हमला… घर में घुसकर सनकी आशिक ने किया वार, सामने आई चौंकाने वाली वजह
इसी क्रम में नवप्रवेशित छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें हिमांशु एवं योगिता विजयी हुये।
इसी क्रम में महाविद्यालय के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल ने महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की एवं उपस्थित सभी लोगों नेे 2 मि. का मौन धारण किये तथा उनके द्वारा दिये गये बलिदानों एवं उनके द्वारा बताये रास्तों पर चलने के लिये सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किये, आगे उन्होने अपने आर्शिवचनों में बताया कि हमारा भविष्य वर्तमान परिस्थितयाँ तय नहीं करती बल्कि हमारा वर्तमान समय में लगन एवं मेहनत से किये हुये प्रयास ही हमारा भविष्य तय करते है, सफलता हमें एक दिन में नही मिलती बल्कि निरंतर लगन एवं मेहनत से ¬प्रयास करते रहने से एक दिन सफलता जरूरी मिलती है, आगे उन्होने बताया कि वर्तमान समय टेक्नोलाॅजी का समय है, टेक्नोलाॅजी बहुत तेजी से विकसित हो रही है, वर्तमान समय में अपने अंदर 3 चीजों का होना विकसित होना अत्यंत आवश्यक है – नाॅलेज, स्कील एवं कैरेक्टर, नाॅलेज हमें बताता है कि हमें क्या करना है, स्कील हमें सिखाता है कि कैसे करना है, पर हमारा कैरेक्टर ही तय करता है कि हम समाज में अपने नाॅलेज एवं स्कील का इस्तेमाल कैसे करना है। उन्होने आगे बताया कि हमें दूसरों से आगे बढ़ने का प्रयास दूसरों को पीछे ढकेलकर नहीं बल्कि खुद का आगे बढ़ाकर करना चाहिए, हमें हमेशा भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहिए बल्कि खुद को इस स्तर का बनाना चाहिए कि हमसे मिलने के लिए भीड़ को इकठ्ठा होना पड़े।
इसी कड़ी में महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों को स्मृति चिन्ह दिया गया, साथ ही मिस्टर फ्रेशर हिमांशु भार्गव (बीसीए प्रथम सेम) एवं प्रतीक राठौर (बीबीए प्रथम सेम) तथा मिस फ्रेशर योगिता महंत (बीसीए प्रथम सेम) एवं हर्षिता कर्ष (बीकाॅम प्रथम सेम) को चुना गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी वरिष्ठ छात्रों विशेषकर दीपक दुबे, कुन्दन, रेहान, सृष्टि, कुमानदनी, निखिल, तानिया, तनमय, रोशन, स्नेहा, डेविड, लोकेश, शिफा, नंदिनी एवं कुनाल का इस “अभीरंग-2026” को अस्मरणीय बनाने में अतुलनीय योगदान रहा। “अभीरंग-2026” का सफल मंच संचालन बीसीए तृतीय सेम के काजल एवं जयश्री तथा नेहा एवं सुरेखा (बीसीए पंचम सेम) द्वारा किया गया, महाविद्यालय के शिक्षकों रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, ईरविन कुमार, रूपाली जाटवर, सिमरन कौर, श्वेता टंडन, आस्था राजपुत, कविता यादव एवं ऐश्वर्या साहू का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।





