अजय चंद्राकर के बयान पर सियासत गरम, अधिकारी को गाड़ने की बात पर कांग्रेस ने साधा निशाना

रायपुर : पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनके बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। वीडियो में अजय चंद्राकर किसानों के बीच एक अधिकारी से धान की फसल के लिए बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अधिकारी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कथित तौर पर कहा कि अगर वह सामने दिखता तो उसे गाड़ देता।
CG CRIME: प्रेमिका पर चाकू से हमला… घर में घुसकर सनकी आशिक ने किया वार, सामने आई चौंकाने वाली वजह
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने अजय चंद्राकर के बयान पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अजय चंद्राकर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेने की बात कही।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल से बाहर रहने के बाद अजय चंद्राकर कथित तौर पर निराश हैं और इसी वजह से उनके बयानों में आक्रोश नजर आ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अजय चंद्राकर को एम्स जाकर अपना मानसिक चेकअप कराना चाहिए और थोड़ा आराम करना चाहिए।
गांधी जी के स्वच्छता और स्वदेशी के विचार आज भी प्रासंगिक – धरमलाल कौशिक
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बयानों का व्यापक प्रभाव पड़ता है, इसलिए उन्हें अपनी भाषा और सार्वजनिक बयानों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। वायरल वीडियो को लेकर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





