*जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने में मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती*
ग्राम सिरली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभातफेरी, कार्यक्रम में गूंजा रघुपति राघव राजा राम ...*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती :: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के संयुक्त तत्वावधान में जैजैपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरली में बहुत ही धूमधाम, उत्साह और गरिमामय समारोह में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों एवं सर्वोदय के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओ द्वारा प्रभातफेरी जय जगत एवं रघुपति राघव राजा राम भजन को श्रद्धापूर्वक गाते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया गया। तत्पश्चात सभास्थल पर दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। और वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ठा गुलजार सिंह, श्रीमती रश्मि गभेल, बलराम पांडे, गोपाल भारद्वाज, श्याम कुमार केवट, कुशल कश्यप, अमरसिंह बनाफर, बोधसाय चंद्रा, ताम्रध्वज चंद्रा, ताराचंद साहू,साधेश्वर गबेल,राइस किंग खुटे, रुप नारायण साहू, बोधसाय चंद्रा, लखन राठौड़,कालूराम अग्रवाल, बलराम दास वैष्णव, सन्नी यादव, राजेश लहरें, खम्हनसाहू, प्रदीप पटेल, सुनील पटेल, वेदप्रकाश पटेल , दिवाकर यादव, राजेन्द्र यादव, कार्तिक चंद्रा, महेन्द्र सिदार ,ज्योति गबेल ,किरण जायसवाल,रीना तिवारी,केवरा कुर्रे ,सुशीला रथराम पटेल,चंद्रा,पदमा बरेठ, अमरनाथ साहू,बबला महंत ,गोपी पटेल ,छोटू सिदार, खिदमत पटेल ,दरसूचंद्रा , बाबूलाल पटेल , सोनू तंबोली , नारायण , रोहित चंद्रा,गभेल,भागवत सहनी ,गांव की महिला समूह की कार्यकर्ता , कांग्रेस जन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।





