Chhattisgarhछत्तीसगढ

गांधी जयंती के अवसर पर लायंस क्लब चांपा द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा सेवा सप्ताह आयोजित

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C लायंस क्लब चांपा द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह अंतर्गत 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे लायन भवन चांपा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा तथा स्वच्छता अभियान के तहत शासकीय बिसाहू दास महंत चिकित्सालय में सफाई की जाएगी उपस्थित लायन सदस्यों के द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन के अनछुवे पहलू पर संगोष्ठी का कार्यक्रम होगा । 3 अक्टूबर को श्री गणेश विनायक नेत्र चिकित्सालय के संचालक डॉ मयंक दुबे एवं उनके सहयोगियों के द्वारा लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल चांपा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा । 4 अक्टूबर को बाबा क्लेश्वरनाथ की नगरी पीथमपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा जिसमें नगर के प्रतिष्ठित अनुभवी चिकित्सक डॉ व्ही एन बिरथरे जनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ , डॉ के पी राठौर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ व्ही के अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ जी पी दुबे आयुर्वेदाचार्य , डॉ योगेन्द्र शर्मा जनरल फिजिशियन के द्वारा मरीजो का परीक्षण कर दवा का निःशुल वितरण किया जाएगा । 5 अक्टूबर को राठौर नर्सिंग होम में नवजात शिशुओं को सुरक्षा किट एवं माताओं को फल बिस्कुट का वितरण किया जाएगा । 6 अक्तूबर को लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल में डॉ श्रीमती वर्षारानी सराफ द्वारा दंत परिक्षण कर मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा । 7 अक्टूबर को श्री खाटू श्याम मंदिर के भोजन प्रसाद वितरण किया जाएगा । 8 अक्टूबर को साइबर क्राइम से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम का समापन समीक्षा बैठक के साथ होगा । लायंस क्लब के अध्यक्ष एम जे एफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता एवं रीजन प्रेरणा 10 के चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल ने सेवा सप्ताह में आयोजित सेवा गतिविधि का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आव्हान किया है । उक्त जानकारी क्लब सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन ने दी ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026