CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

रायपुर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर और वेनिंगटन होटल का एक कर्मचारी शामिल है। आरोप है कि दोनों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर कांग्रेस नेता से रंगदारी की मांग की और उन्हें धमकी दी।
CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप
यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर अन्य लोगों को भी धमकाया था। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच आगे बढ़ने पर कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
ढेबर परिवार को भी आया था धमकी भरा कॉल
पुलिस के अनुसार, हाल ही में ढेबर परिवार को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा कॉल आया था। कॉल के जरिए कथित तौर पर बड़ी रकम की मांग की गई थी। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे भी गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में जांच अभी जारी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी और रंगदारी के इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता
शोएब ढेबर और होटल कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका और अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





