छत्तीसगढ़ में वर्दी पहनकर Reel बनाने पर TI पर कार्रवाई, DIG ने किया लाइन अटैच; नए थाना प्रभारी की नियुक्ति

जशपुर : जिले के फरसाबहार थाने में थाना प्रभारी के पद पर तैनात टीआई कोमल नेताम पर वर्दी में बॉलीवुड गाने पर Reel बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। Reel वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया।
जानकारी के मुताबिक, टीआई कोमल नेताम ने पुलिस की वर्दी पहनकर बॉलीवुड गाने पर Reel बनाई थी और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की वर्दी के इस्तेमाल और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जशपुर DIG ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद टीआई कोमल नेताम को फरसाबहार थाने के थाना प्रभारी पद से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते हार्दिक पांड्या हुए बाहर
वहीं, फरसाबहार थाने की जिम्मेदारी अब संदीप कौशिक को सौंपी गई है। उन्हें थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।





