ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में अनंत चतुर्दशी पर विधि-विधान से पूजा एवं हवन संपन्न

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी निर्देशन में दिनांक 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना तथा हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित आचार्य राकेश तिवारी जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश जी का पूजन कराया तथा इसके पश्चात हवन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। हवन के दौरान विद्यालय की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा संस्था की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर, प्राचार्या, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, एडमिन स्टाफ एवं ग्रुप डी के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री गणेश जी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात सभी ने भगवान श्री गणेश जी से विद्यालय परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा उपरांत संस्था के समस्त कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में भारतीय परंपराओं, संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।





