Chhattisgarhछत्तीसगढ

मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग, निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी; बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े

रायपुर : राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की और इस दौरान पुतला दहन भी किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने निर्वाचन कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, CM साय ने सभी कलेक्टरों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की और तीन बैरिकेड तोड़कर निर्वाचन कार्यालय की ओर आगे बढ़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

कांग्रेस का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी का दावा है कि मतदाता सूची से कई नाम गलत तरीके से हटाए गए और कुछ नाम जोड़े गए हैं। कांग्रेस ने इन आरोपों की जांच कराने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी आरोप लगाए। पार्टी का आरोप है कि निर्वाचन आयोग सत्ताधारी दल के प्रभाव में काम कर रहा है। कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

कांग्रेस का कहना है कि इन्हीं मांगों को लेकर कार्यकर्ता निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्वाचन कार्यालय के मुख्य परिसर तक पहुंचने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक खींचतान की स्थिति बनी रही।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026