Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

Mutton Shops Closed: अनंत चतुर्दशी और पर्युषण पर्व को देखते हुए राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर दो दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। रायपुर नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 25 सितंबर और 26 सितंबर को मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
25 और 26 सितंबर को बिक्री पर रोक
नगर निगम के आदेश के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान नगर निगम की टीम शहर की दुकानों के साथ-साथ होटल और अन्य ऐसे प्रतिष्ठानों की भी निगरानी करेगी, जहां मांस-मटन की बिक्री या परोसे जाने की संभावना रहती है।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई दुकान, होटल या अन्य प्रतिष्ठान मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो मौके पर ही सामग्री जब्त की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, CJP का अल्टीमेटम- 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में प्रोटेस्ट
नगर निगम की ओर से संबंधित कारोबारियों से निर्धारित अवधि के दौरान आदेश का पालन करने की अपील की गई है।





