Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raipur Railway Station Parking: अब आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था

Raipur Railway Station Parking: रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे पुनर्विकास कार्यों के चलते पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग को अब एक्सप्रेस-वे के पास स्थानांतरित किया जा रहा है।

नई व्यवस्था के तहत शहर साइड में एक्सप्रेस-वे के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं, आरक्षण केंद्र के समीप स्थित मौजूदा दोपहिया पार्किंग स्थल को निर्माण कार्यों के लिए खाली किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक! कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजकर मांगे जा रहे 50-60 हजार रुपए

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। स्टेशन परिसर या अन्य अनधिकृत स्थानों पर वाहन पार्क करने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों को परेशानी न हो।

गुढ़ियारी छोर और गेट नंबर-01 पर भी पार्किंग सुविधा

रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी छोर पर भी यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा शहर साइड में गेट नंबर-01 के पास प्रीमियम दरों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

स्टेशन पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क लागू है। रेलवे के अनुसार, निर्धारित शुल्क में जीएसटी शामिल है। यात्रियों से कहा गया है कि वे पार्किंग शुल्क का भुगतान निर्धारित दरों के अनुसार ही करें और वाहन पार्क करने के बाद प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखें।

कोरबा – गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

असुविधा होने पर इन माध्यमों से करें संपर्क

पार्किंग से संबंधित किसी भी परेशानी या शिकायत के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, रेल मदद ऐप, संबंधित पार्किंग कर्मचारी या रेलवे स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों से निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने तथा स्टेशन परिसर में लगाए गए संकेतकों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026