*सक्ती नगर से युवा व्यवसाई अंकित अग्रवाल हुए सम्मानित …*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती नगर निवासी तथा नगर के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक ट्रेडर्स के संचालक युवा व्यवसाई अंकित अग्रवाल को अल्ट्रा टेक सीमेंट कम्पनी ने वर्ष 2025-26 के लिए शानदार विक्रेता के अवार्ड से सम्मानित किया है। इस अवसर पर सक्ती नगर के युवा व्यवसाई अंकित अग्रवाल को सम्मानित करते हुए बताया कि सक्ती नगर में संचालित सिद्धिविनायक ट्रेडर्स सक्ती के द्वारा कम्पनी के उत्पादों को ग्राहकों तक बेहतर ढंग से पहुंचाई जा रही है। सिद्धिविनायक ट्रेडर्स अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बिक्री के मामले में बेहतर मुकाम हासिल किया है। जो कि कंपनी के लिए भी गर्व की बात है। इस हेतु अल्ट्रा टेक सीमेंट कम्पनी ने सिद्धिविनायक ट्रेडर्स के संचालक अंकित को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इधर सम्मान ग्रहण करने के पश्चात अंकित अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए कम्पनी के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अल्ट्राटेक कंपनी के प्रति ग्राहकों का विश्वास कायम है।





