Chhattisgarh News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पुशर कार की चपेट में आकर ठेका मजदूर की मौत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में एक बार फिर हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में पुशर कार की चपेट में आने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।मृतक की पहचान विनोद कुमार (47) के रूप में हुई है। वह मेसर्स सहिकॉन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग के एसएसडब्ल्यू के तौर पर ‘ए’ शिफ्ट में कार्यरत थे।
छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का ट्रांसफर, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें नामों की सूची
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने मेकेनिकल पाली प्रभारी को दी। इसके बाद मेकेनिकल पाली प्रभारी ने विनोद कुमार को पुशर कार-2 की खराबी की जांच के लिए भेजा।
बताया गया कि खराबी की जांच के दौरान पुशर कार अचानक चल पड़ी और विनोद कुमार उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से एमएमपी-1 ले जाया गया।
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद करीब सुबह 9 बजे विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद संयंत्र में संबंधित विभाग के स्तर पर हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।





