
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी में विशेष आयोजन

कोरबा। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सियान गुड़ी, कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को फिजियोथेरेपी के महत्व, नियमित व्यायाम, सही मुद्रा, सक्रिय जीवनशैली एवं स्वस्थ दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों ने सामूहिक रूप से हल्के व्यायाम एवं स्ट्रेचिंग गतिविधियों में भाग लिया।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती उम्र में नियमित शारीरिक गतिविधियां शरीर को सक्रिय रखने, मांसपेशियों एवं जोड़ों की कार्यक्षमता बनाए रखने तथा दैनिक जीवन को अधिक सहज बनाने में सहायक होती हैं। सियान गुड़ी का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ, सम्मानजनक, सक्रिय और खुशहाल जीवन के लिए सहयोग एवं आवश्यक स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान करना है।
कार्यक्रम में सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों एवं जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों की सहभागिता रही।
संदेश: “स्वस्थ बुजुर्ग | खुशहाल समाज | सशक्त भविष्य”






