
कुसमुंडा एरिया सदस्यता सत्यापन में बीएमएस नंबर वन…

कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा क्षेत्र में सदस्यता सत्यापन चल रहा हैं। जिसमें प्रथम चरण में 02/09/2026 से 03/09/2026 कुसमुंडा क्षेत्रीय मुख्यालय में बीएमएस संगठन गत वर्ष का आंकड़ा बदलते हुए रिकार्ड तोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिले प्राप्त आंकड़ों के तहत बीएमएस को एरिया में इस इस वर्ष कुल 118, SKMSC इंटक को 95, एटक यूनियन को 45, HMS को 13, HMP को 02 सदस्यता प्राप्त हुए हैं।
आपको बता दें कि इस वर्ष 2026 का सदस्यता सत्यापन हर वर्ष की तुलना में बिल्कुल अलग है। पहले कर्मचारियों को एक से अधिक संगठन में सदस्यता लेने का अधिकार था परंतु इस वर्ष कर्मचारीयों को एक ही संगठन में अपना सदस्यता सत्यापन करना है। वही दूसरी और पिछले कुछ माह से बड़े बड़े पदाधिकारियों का अपना संगठन छोड़कर अन्य संगठनों में जाने का दौर चल रहा था। ऐसे में वे अनेकों मत प्राप्त करने के प्रयासरत थे, परंतु कुसमुंडा एरिया के कर्मचारियों के द्वारा बीएमएस पर भरोसा जताया गया है। इन आंकड़ों के बाद से बीएमएस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरजस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन का दावा है कि कुसमुंडा क्षेत्र में और बड़े संगठन के रूप में उभर कर सामने आएगी।






