Chhattisgarh: फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, आग बुझाने मौके पर पहुंची दमकल टीम

रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित Porwal Tar Products फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छत्तीसगढ़ में जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए विस्फोटकों को CRPF ने किया निष्क्रिय
टार लीक होने की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि प्रोसेसिंग के दौरान टार लीक होने के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें
दूसरी बार आग लगने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
बताया जा रहा है कि Porwal Tar Products फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी घटना है। बार-बार आग लगने की घटनाओं के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और वहां काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप हैं कि पिछली घटना के बाद भी सुरक्षा इंतजामों में पर्याप्त सुधार नहीं किए गए। साथ ही, संबंधित विभागों की निगरानी और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।





