ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

SECL दीपका प्रबंधन द्वारा विश्वकर्मा पूजा के नाम पर कर्मियों के वेतन से 500 रूपये की गैरकानूनी ढंग से कटौती का आरोप… कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने जताया विरोध

गेवरा दीपका क्षेत्र में न्यूज प्रतिनिधि की आवश्यकता है। संपर्क करें..

SECL दीपका प्रबंधन द्वारा विश्वकर्मा पूजा के नाम पर कर्मियों के वेतन से 500 रूपये की गैरकानूनी ढंग से कटौती का आरोप…

कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने जताया विरोध…

Noor suzuki korba

कोरबा जिले के SECL दीपका प्रबंधन द्वारा गैरकानूनी ढंग से मजदूरों के वेतन से प्रति व्यक्ति 500 रुपए की कटौती करने का आरोप कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने लगाया है। संघ का कहना है कि दीपका के स्टॉफ ऑफिसर (H R) ने एक आवश्यक सूचना जारी कर 500 रुपए काटने के संबंध में एक विशेष पत्र क्रमांक 1166 दिनाक 19/8/2026/को जारी किया है जो गैर कानूनी है। हालांकि प्रबंधन ने अपने जारी पत्र में श्रमिकों से चंदा नहीं देने पर आपति दर्ज कराने की भी बात कही है परंतु अपने आका के आदेश की अवहेलना कर कौन अपनी नौकरी खतरे में डालेगा।

 इस संबंध में संघ का मानना है कि विश्वकर्मा पूजा पूरे धूम धाम से मनाया जाना चाहिए जिसमें सभी श्रमिक संघों की भी भागीदारी हो परंतु जो तरीका अपनाया जा रहा है वह पूर्णतः गलत है वेतन संहिता 2019 की धारा 18 का स्पष्ट अवलोकन करें l उसमें ऐसा कहीं कोई प्रावधान नहीं की तथाकथित जे सी सी या किसी श्रम संगठन के कहने से श्रमिकों के वेतन से इस तरह डिडक्शन/कटौती की जा सके। इस तरह से गैर कानूनी कटौती बंद करें व श्रमिकों से श्रमिक संघों से अपील की जाए कि एक एक श्रमिक से चंदा इकठ्ठा कर विश्वकर्मा पूजा किया जाए यदि उक्त कटौती नहीं रुकती है तो हमारे संघ द्वारा 14 दिन बाद आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा इस संबंध में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के द्वारा पत्र क्रमांक 334 आज दिनांक 31/8/2026 को केंद्रीय श्रमआयुक्त तोरवा नाका बिलासपुर , महाप्रबंधक दीपका, स्टाफ ऑफिसर (एच आर ) दीपका और  अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बिलासपुर  निदेशक (एच आर) एस ई सीएल बिलासपुर को कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय सचिव संजय सिंह और केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने केंद्रीय श्रमायुक्त प्रवीण कुमार से मिलकर पत्र सौंपा गया श्रमायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ऐसे अवैध कटौती को गलत बताते हुए तुरंत दीपका प्रबंधन को मोबाइल के माध्यम से अवैध कटौती को रोकने के लिए आदेशित किया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026