ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज के पदाधिकारी पहुंचे देवरमाल,*

*श्रीमती रामेश्वरी खुंटे को दी श्रद्धांजलि*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्तीः-  प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती के पदाधिकारीगण 30 अगस्त, रविवार को सक्ती जिले के गांव देवरमाल पहुंचे। जहां पर सभी सामाजिक पदाधिकारियों ने देवरमाल के वरिष्ठ नागरिक श्रीमती रामेश्वरी खुंटे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर संरक्षक मनहरण मनहर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले, जैजैपुर अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, सक्ती अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े, मालखरौदा अध्यक्ष जी. आर. बंजारे, उपाध्यक्ष उदय मधुकर, संतराम महिलांगे, गणेश रत्नाकर, कोषाध्यक्ष दयानंद खांडे, पूर्व उपाध्यक्ष मनहरण भारद्वाज, पूर्व संरक्षक पूरन भारद्वाज, चेतन बंजारे, रहस लाल दिब्य, कन्हैया बंजारे, विजय कुर्रे, संतराम महिलांगे, श्रीमती हीरादेवी सांडे, फेंकु राम बर्मन, सुरेश अजगल्ले, श्रीमती मीना बर्मन, श्रीमती सहेतरीन शतरंज , पत्रकार योम प्रकाश लहरे सहित जिलेभर से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती के पदाधिकारीगण सहित सामाजिक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी सामाजिक प्रबुद्धजनों ने मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए शोक-संतप्त परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने की बात कही। विदित हो कि दिवंगत श्रीमती रामेश्वरी खुंटे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के सक्ती ब्लाक ईकाई के संरक्षक भवसागर बंजारे की चाची थीं। गौरतलब हो कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला ईकाई क्षेत्र में सामाजिक बंधुओं के सुख दुख में शामिल होने के साथ -साथ समाज में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक जागरूकता के लिए प्रयासरत है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026