छत्तीसगढ

*अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने किया खम्हरिया में किया चक्काजाम*

*डोलोमाइट खदानों में रात्रि के समय वाहनों के संचालन के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन*

 

Home Loan @ 7.45%

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती सक्ती (अखिल भारतीय पंचायत परिषद की जिला सक्ती ईकाई के नेतृत्व में जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया में 15 मई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिनमें प्रदेशाध्यक्ष लीलुराम केंवट , प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीना आड़िल, प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ व्ही के महेश सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मीना आड़िल ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसूची 11 में पंचायत राज व्यवस्था का जिक्र है जिसमें लोगों के हक अधिकार, पंचायत राज व्यवस्था के शक्ति व अधिकारों का जिक्र है। जिसके तहत अखिल भारतीय पंचायत परिषद जनता के हक अधिकार के लिए संघर्ष करते रहती है। आज खम्हरिया में डोलोमाइट खदानों रात्रि के समय वाहनों के संचालन से आमजनों को हो रही परेशानियों के संबंध में जानकारी मिली जिसके के विरुद्ध में यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष लीलु राम केंवट ने संगठन के कार्य और उद्देश्य को बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद 1958 से संचालित है और यह संगठन दिल्ली से संचालित है। हमारा संगठन महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को गांव-गांव में धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य गांव का समग्र विकास है। ग्राम पंचायत खम्हरिया में हुए धरना प्रदर्शन व चक्का जाम के संबंध में बताया कि ग्रामीण जनों सहित क्षेत्रवासियों से जुड़ी समस्या है कि डोलोमाईट खदानों में रात्रि के समय भारी वाहनों के संचालन से लोगों को‌ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।‌ क्षेत्र वासियों की मांग है कि रात्रि में भारी वाहनों का संचालन बंद हो। अखिल भारतीय पंचायत परिषद जनता के इस मांग का समर्थन करती है और खदान संचालकों से मांग करती है कि रात्रि के समय भारी वाहनों का संचालन नं करें। ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ व्ही के महेश ने कहा कि हमारा संगठन महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा पंचायती राज व्यवस्था में जनता को उसके हक अधिकार दिलाने के मुहिम उनके साथ खड़े हैं।

आज खम्हरिया का यह धरना प्रदर्शन उसी के परिप्रेक्ष्य में आयोजित था।‌ जिलाध्यक्ष टी के मनहर ने खम्हरिया में अपने विरोध प्रदर्शन के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को‌ सफल बताते हुए कहा कि अभी पूरे जिले के सभी ग्राम पंचायतों में संगठन के पदाधिकारियों का गठन किया जाना है। उन्होंने बताया कि हमारा संगठन‌ पंचायती राज व्यवस्था के तहत उन्हें मिली हक अधिकार और उनके रक्षार्थ जनता के हक में संघर्ष आगे भी करते रहेगी। ब्लाक अध्यक्ष जैजैपुर श्रीमती सविता मनहर ने सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं सहित आम जनता का कार्यक्रम में उपस्थिति तथा समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026