Crime News: पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा, रात गश्त पर गया था आरक्षक; ताला तोड़कर नकदी-जेवर लेकर फरार

Crime News: राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय आरक्षक रात्रि गश्त के लिए ड्यूटी पर गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन के चलते आरक्षक की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोर देर रात मकान में दाखिल हुए। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर पहुंचने के बाद अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए।
CG News: गाड़ी से उतरते ही महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, निगम परिसर में मची अफरा-तफरी
रात्रि गश्त पूरी करने के बाद जब आरक्षक घर लौटा तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले भी टूटे थे। जांच करने पर नकदी और जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात की गंभीरता को देखते हुए FSL, डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है।
ओरी का बड़ा खुलासा! अमृता सिंह ने दिया गहरा सदमा, बोले- मेरी जिंदगी नर्क बना दी थी
फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल चोरी हुए सामान की पूरी कीमत और विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।






