*ग्राम पंचायत सपनईपाली में आयुष स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन*
*ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सपनईपाली में 25 अगस्त , मंगलवार को आयुष स्वास्थ्य मेरे का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं पर आधारित इस आयोजन में ग्राम पंचायत सपनईपाली के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस अवसर पर आयुष चिकित्सक डॉ नीतु बंजारे ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति विश्व की प्राचीन ईलाज पद्धति आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति है । इस तरह के आयोजन से लोग आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़ रहे हैं। अपने शारीरिक ब्याधियों के ईलाज के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की ओर फिर से बढ़ रहे हैं।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ उत्तम गबेल ने भी जनसाधारण से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़ने की बात कही। सरपंच विशाल जांगड़े ने कहा बरसात के दिनों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप ज्यादा रहता है। इस तरह के शिविर का आयोजन लाभदाई है। वहीं लोगों को प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को जानने व समझने में मदद मिलती है। इस अवसर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ युगांधी श्री जायसवाल , डॉ बेनजीर अहमद, डॉ कल्पना देवांगन सहित आयुर्वेद डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। वहीं ग्राम पंचायत सपनईपाली के ग्रामीणों ने स्वागत लाभ उठाया।






