ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

Beggar Woman Cash: ये दौलत किस काम की… भीख मांगते-मांगते पूरी उम्र बीता दी और अब मौत के बाद ये नोटों के ढेर. ये कहना है उन लोगों का, जिनकी आंखें एक भिखारी की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों से भरे बोरियों को देखकर फटी की फटी रह गई. मामला दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से सामने आया है. जहां एक महिला भिखारी की मौत के बाद उसके घर से प्लास्टिक की बोरियों में 10, 20, 50 रुपए के हजारों नोट मिले. वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों के ढेर को देखकर हर कोई हैरान हो गया.

Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

कर्नाटक के मांड्या जिले का मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कर्नाटक के मांड्या जिले के गुथालू इलाके का है. जहां हूर उन्निसा नाम की एक बुजुर्ग महिला भीख मांगकर गुजारा करती थीं. हूर उन्निसा अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहती थीं. दोनों बहनों में से किसी ने भी शादी नहीं की थी. उनकी बहन की मौत करीब दो साल पहले हो गई थी, जिसके बाद हूर उन्निसा अकेली रह रही थी.

30 से ज्यादा बोरियों में भरे मिले लाखों रुपए

कल उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद, स्थानीय लोगों ने घर की तलाशी ली और 30 से ज्यादा बोरियों में भरा हुआ कैश पाया. बोरियों के अंदर लाखों रुपये रखे हुए मिले. जिसके बाद नोटों की गिनती शुरू हुई, कई घंटों तक हुई नोटों की गिनती के बाद करीब 8-9 लाख रुपए गिने गए, जबकि लगभग 20 और बोरियों में रखे कैश की गिनती अभी बाकी है.

छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

पैसे अभी मस्जिद की कस्टडी में 

घर में मिले पैसे अभी गुथालू इलाके की एक मस्जिद की कस्टडी में हैं. समुदाय के नेताओं ने हूर उन्निसा के रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी दे दी है. रिश्तेदारों के आने के बाद बाकी पैसे गिने जाएंगे. इसके बाद यह तय किया जाएगा कि पैसे किसे सौंपे जाएं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026