ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने संभाला पदभार..*

कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के दिए निर्देश

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

सक्ती, 24 अगस्त। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर एवं आईएएस अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने सोमवार को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जेठा, सक्ती पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर आमजन के हित में त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं और विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ जनसामान्य की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा सहित कलेक्ट्रेट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जयश्री जैन इससे पूर्व वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थीं।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026