*कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर कार्रवाई, सचिव निलंबित तकनीकी सहायक अटैच,*


जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती,:: ग्राम पंचायत कचंदा में मनरेगा योजना के तहत निर्मित नाली के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। 13 अगस्त को घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल जांच के आदेश दिए गए। जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर नाली निर्माण का भौतिक निरीक्षण किया, जिसमें कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई।
मामले में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं तकनीकी सहायक को अटैच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। सरपंच के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मनरेगा सहित सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।






