ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*सतनामी समाज ने हसौद में हर्षोल्लास के साथ मनाया बलिदानी राजा गुरू बालक दास की जयंती…*

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्धजन हुए सम्मानित....*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती:: सतनामी समाज जिला सक्ती के अगुवाई तथा ब्लॉक इकाई जैजैपुर एवं हसौद के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। ग्राम पंचायत हसौद के सतनाम भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से सतनामी समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए और बलिदानी राजा गुरू बालक दास को उनके त्याग व बलिदान से भरे संघर्षमय जीवन के लिए नमन किया। जिसके बदौलत लोगों में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सोंच समृद्ध हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की मंचीय प्रस्तुति ने‌ उपस्थित जन समूह को थिरकने पर विवश किया।‌ जयंती कार्यक्रम के इस गरिमामय मंच से आयोजकों ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक प्रतिभाओं सहित कलाकारों को प्रमाण पत्र व र शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जैजैपुर विकासखंड प्रगतिशील सतनामी समाज छ. ग. के अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, ब्लॉक सरंक्षक तोशिबा लायन, भीम युवती संगठन के पीताम्बर बंजारे, हसौद सरपंच प्रतिनिधि कैलाश बंजारे, हसौद गुरु घासीदास आयोजन समिति के अध्यक्ष शिक्षक बीरेंद्र धिरहे, पूर्व अध्यक्ष पंकज भार्गव, जैजैपुर ब्लॉक प्रगतिशील महिला अध्यक्ष संतोषी भारद्वाज, उपाध्यक्ष शुकवारा भारद्वाज, शुशांति कमलेश, संगीत महाविद्यालय हसौद संचालक नाथूराम भारद्वाज , सक्ती ओ.बी.सी.महासभा के जिलाध्यक्ष खेमराज कश्यप, शिक्षक हरगोविंद कोसले, रोहित सोनवानी, बीरबल सोनवानी, पूनम खूंटे, भागवत प्रसाद धीरहे, चंद्रशेखर निराला,शिक्षक कुमार जीव खटर्जी, संतोषी रात्रे, रामनारायण भार्गव सहित हसौद परिक्षेत्र के सम्माननीय संगीत कलाकार, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, महिलाओं सहित, युवती, बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026