*नारी वंदन पुरस्कार- 2026 से सम्मानित हुईं सक्ती की बेटी पी. श्वेता राव, भारतीय व्यापार महोत्सव के मंच से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया सम्मानित*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
*बेटी की सफलता पर पिता पी श्रीनिवास राव और माता पी सावित्री राव की आंखों में छलके खुशी के आसूं*
सक्ती:: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में बीते दिनों 12अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वोकल फार लोकल और आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देना था। इस आयोजन के गरिमामय मंच से देश भर के उत्कृष्ट महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘नारी वंदन पुरस्कार- 2026’ से सम्मानित किया गया। इस क्रम में सक्ती जिले की बेटी पी. श्वेता राव को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नारी वंदन पुरस्कार- से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के गरिमामय मंच से 14 अगस्त को उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने प्रदान किया । गौरतलब हो कि पी श्वेता सक्ती निवासी प्राचार्य पी. एस. राव सर तथा पी. सावित्री राव की सुपुत्री हैं जो कोश्या ब्रांड की संस्थापक हैं। वे छत्तीसगढ़ के कोसा उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ के कारीगरों एवं देश के अन्य स्वदेशी उत्पादों तथा जीरो वेस्ट उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु सीधे छोटे छोटे कारीगरों की कला को पहचान दिलाने के लिए कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव के मंच से बेटी पी श्वेता के कार्यों को केट के राष्ट्रीय पदाधिकारी अमर परवानी ने भी सराहा और विशेष सम्मानित किया।























































