*नागपंचमी पर डड़ई में ग्रामवासियों ने की पूजा अर्चना*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती जिले के ग्रामीण अंचलों में नागपंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम डड़ई में 17 अगस्त को ग्रामीणों ने नागदेवता की विशेष पूजा अर्चना किया। इस दौरान भक्तों ने नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए नाग देवता को दूध, लावा और पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सभी के समृद्धि व खुशहाली के लिए मंगल कामना किया। इस संबंध में डडाई निवासी कोमल जांगड़े ने बताया कि डड़ई गांव में नागपंचमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की परंपरा चली आ रही है। हम सब उस प्राचीन परंपरा को अपने पूर्वजों की थी गई सीख के अनुसार आगे बढ़ा रहे हैं। इस दिन क्षेत्रवासी शिव मंदिरों में भी नाग देवता और शिव जी को प्रसन्न करने विशेष पूजा अर्चना करते नजर आए।
गौरतलब हो कि नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा अर्चना की परंपरा रही है। यह पर्व हिन्दू धर्म में नागदेवता के प्रति सम्मान और प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। इस अवसर पर इतवारी राम, सतराम , चंद्रिका, प्रेम लाल ,कोमल जांगड़े, खगेश्वर, रिखीराम , तरूण, सोहित राम, शनिस, गेंदराम , केदार, उत्तम , शशि भूषण, अंकलेश्वर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।























































