बिलासपुर/उसलापुर : श्याम रेसिडेंसी फेज-1 में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ शिव रुद्राभिषेक

बिलासपुर/उसलापुर। श्याम रेसिडेंसी फेज-1, उसलापुर स्थित मंदिर परिसर में रविवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं शिव रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।
रुद्राभिषेक का आयोजन प्रशांत शर्मा द्वारा कराया गया। परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्याम रेसिडेंसी फेज-1 के अनेक निवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजक प्रशांत शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिकता, आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी निवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान शिव की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्याम रेसिडेंसी के निवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।








