ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorba

जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का उग्र चक्का जाम, 4 घंटे तक थमा यातायात

राजू सैनी

जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का उग्र चक्का जाम, 4 घंटे तक थमा यातायात

 

कोरबा, 07 अगस्त।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में आज कटघोरा विकासखंड अंतर्गत बुंदेली से सुतर्रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर जर्जर सड़क एवं क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को लेकर विशाल जनआंदोलन एवं उग्र चक्का जाम किया गया। पार्टी द्वारा पूर्व में जिला प्रशासन को 15 दिनों का समय देकर सड़क एवं पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या जवाब नहीं मिलने पर पार्टी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाया।

 

सुबह से ही बांकी मोंगरा–सुतर्रा मुख्य मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीण, किसान, मजदूर, महिलाएं एवं पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक चले इस आंदोलन के कारण मार्ग के दोनों ओर हजारों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं तथा यातायात पूरी तरह बाधित रहा। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तत्काल सड़क एवं पुल निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की।

 

आंदोलनकारियों का कहना था कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन वर्षों से सड़क जर्जर अवस्था में है तथा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लंबी चर्चा के बाद तहसीलदार द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि सड़क एवं पुल निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया।

उक्त आंदोलन का नेतृत्व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला सचिव महावीर यादव ने किया। इस अवसर पर महावीर यादव ने कहा कि “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से पहले ज्ञापन सौंपा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई तथा संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को पर्याप्त समय दिया, लेकिन लगातार उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के जीवन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई है। यदि प्रशासन अपने लिखित आश्वासन के अनुरूप शीघ्र सड़क एवं पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करता है, तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर इससे भी व्यापक और निर्णायक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।”

वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि “यदि प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के अनुरूप जल्द ही सड़क एवं पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्रीय विधायक, संबंधित मंत्री तथा कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर इससे भी बड़ा और उग्र जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”

आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी ने अपनी पूरी टीम के साथ समर्थन दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित होकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी व्यक्त की तथा जनता की वर्षों पुरानी समस्याओं की अनदेखी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इस आंदोलन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से महिला जिलाध्यक्ष चंचल महंत, जिला उपाध्यक्ष सुनीता खूंटे, जिलामंत्री देव हंस, जिला संगठन मंत्री सुरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजीव गोस्वामी, कोरबा शहर अध्यक्ष हरि चौहान, देवराज गोड सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की ओर से जिला संयोजक नवल साहू, जिला महामंत्री राकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला संगठन मंत्री ओम केवट, दीपका अध्यक्ष राजा राठौर, सूर्यदेव, कन्हैया, रामेश्वर श्रीवास, प्रशांत, राधेश्याम, संदीप, अनूप, रामेश्वर यादव, अवध मरावी, उमेश चंद्रा, आशीष यादव, महिपाल कुर्रे, दिनेश यादव, राजू यादव, धनेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में सेनानी एवं पदाधिकारी आंदोलन में शामिल हुए।

इसके अलावा प्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य, पंच, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन तथा सैकड़ों की संख्या में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सदस्य, पदाधिकारी और सेनानियों की उपस्थिति ने इस जनआंदोलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया।

अंत में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकार, सुरक्षा एवं विकास के लिए है। जब तक सड़क एवं पुल निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ नहीं होता, तब तक पार्टी जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।

जारीकर्ता – जैनेन्द्र कुर्रे,जिलाध्यक्ष

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला कोरबा

मो.: 8319152914

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026