ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*जिला नोडल अधिकारी ने किया प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा भी रहे साथ….*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा तजेश्वर प्रसाद यादव को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के साथ ही वे एक्शन में दिखाई दिए और 5 अगस्त को जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छपोरा में संचालित प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा के औचक निरिक्षण पर पहुंचे । इस अवसर पर उनके साथ जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि शरण वर्मा भी साथ रहे। इस दौरान उन्होंने प्री. मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का निरिक्षण किया ।जिसमे छात्रावास में पंजी संधारित रजिस्टर, किचन, शयन कक्ष, शौचालय, स्नानागार, पुस्तकालय, पेयजल, रजिस्टर आदि सभी कक्षों का निरिक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिसमें छात्रावास अधीक्षक बहादूर सिंह घिरहे को छात्रावास में लाईन केवल को सुव्यवस्थित करने, महापुरुषों के चित्रों की साफ-सफाई, पेड़-पौधा की उचित देखभाल सहित परिसर की साफ-सफाई जैसी बातें प्रमुख रहीं। गौरतलब हो कि जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आदेश जारी कर प्री. मै. अ.जा.बालक छात्रावास चपोरा के निरीक्षण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा तेजेश्वर प्रसाद यादव को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया था जिसके परिपालन में वे जनपद पंचायत अध्यक्ष मालखरौदा कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू के साथ छपोरा छात्रावास पहुंचे थे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026