ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

ISRO ICRB Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इसरो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

पद विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 244 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट 113
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट 81
अपर डिवीजन क्लर्क 22
स्टेनोग्राफर 10
सहायक (DOS के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) 17
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (DOS के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) 1

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों (CGPA of 6.32/10) के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। स्टेनोग्राफर पदों के लिए अभ्यर्थी को स्टेनोग्राफी का ज्ञान/ सर्टिफिकेट/ डिग्री आदि होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 28/ 31/ 33 साल से ज्यादा न हो। उम्र की गणना 16 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की पदानुसार जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

CG High Court का बड़ा फैसला: RTI की आड़ में नहीं मांगी जा सकेगी निजी जानकारी, सूचना आयोग को फटकार

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/101396//Index.html पर विजिट करें।
  • होम पेज पर To Register के आगे Click here पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  • Already Registered? To Login Click here पर जाएं और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026