कुसमुंडा में हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा खदान परिक्षेत्र में एक ठेका कामगार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय बहरता दास निवासी जपेली के रूप में हुई है। कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक के परिजन और स्थानीय नेता ठेकदार और सम्बन्धित कंपनी से मुवावजे की मांग पर अड़े हुए हैं। खबर आगे अपडेट हो रही है।






