ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के 500 सागौन पौधे उखाड़ने का आरोप, भाजपा नेता सहित चार लोगों पर कार्रवाई की मांग

सतपाल सिंह

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के 500 सागौन पौधे उखाड़ने का आरोप, भाजपा नेता सहित चार लोगों पर कार्रवाई की मांग

 

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा विकासखंड के ग्राम मड़वाढोड़ा में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत लगाए गए सागौन पौधों को उखाड़ने का मामला सामने आया है। हितग्राही छेदूलाल कंवर (63 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि गांव के चार लोगों ने ट्रैक्टर से लगभग 500 सागौन पौधों को नष्ट कर दिया तथा उन्हें और उनके श्रमिकों को जान से मारने की धमकी दी।

 

शिकायत के अनुसार, छेदूलाल कंवर ने अपनी निजी भूमि खसरा नंबर 464, रकबा 0.652 हेक्टेयर में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत आवेदन किया था। वन विभाग द्वारा 13 जुलाई 2026 को उन्हें 700 सागौन के पौधे उपलब्ध कराए गए थे, जिनमें से लगभग 500 पौधों का रोपण किया जा चुका था।

 

पीड़ित का आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:10 बजे गोवर्धन सिंह कंवर, महेन्द्र पाल सिंह कंवर, चित्रभवन सिंह कंवर और आनंद भवन सिंह कंवर ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज की, टंगिया लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और ट्रैक्टर क्रमांक CG 12 BT 1533 से जुताई कर लगाए गए सागौन पौधों को उखाड़ दिया।

 

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। शिकायत के अनुसार, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को रुकवाया।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि भूमि को लेकर कोई विवाद था तो संबंधित पक्ष को राजस्व विभाग से स्थगन आदेश या सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी चाहिए थी। उनका आरोप है कि पौधों को उखाड़कर न केवल मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि शासकीय संपत्ति की भी क्षति हुई है।

 

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के बीच इस तरह की घटना सरकारी योजनाओं की भावना के विपरीत है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कथित भाजपा नेता द्वारा योजना को नुकसान पहुंचाया गया।

 

पीड़ित ने प्रशासन से गोवर्धन सिंह कंवर, महेन्द्र पाल सिंह कंवर, चित्रभवन सिंह कंवर एवं आनंद भवन सिंह कंवर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा कथित रूप से उपयोग किए गए ट्रैक्टर क्रमांक CG 12 BT 1533 को राजसात करने की मांग की है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026