Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: कोर्ट परिसर में दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, पुरानी रंजिश में भिड़े दोनों पक्ष; काउंटर केस दर्ज

बिलासपुर: बिलासपुर न्यायालय परिसर में बुधवार दोपहर दो अधिवक्ताओं के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। कोर्ट परिसर में अचानक हुए विवाद से वहां मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों का ध्यान घटना की ओर चला गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को थाने ले गई। बाद में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है।

Nepal flood update: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही! मौतों का आंकड़ा 1400 के पार, 6 हजार से ज्यादा लापता; जानिए चीन में कितने की गई जान?

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट के अनुसार, अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे और मुकेश बंजारे बुधवार दोपहर न्यायालय परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से रंजिश थी। विवाद बढ़ने के बाद दोनों एक-दूसरे से उलझ गए और मारपीट शुरू हो गई।

न्यायालय परिसर में तैनात आरक्षक ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को थाने लेकर गई।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

थाने पहुंचने के बाद दोनों अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड मामले का भी जिक्र

पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुए अग्निकांड के मामले में भी सामने आया था। घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया गया था। बुधवार को वे बिलासपुर न्यायालय परिसर में मौजूद थे, जहां उनका अधिवक्ता मुकेश बंजारे के साथ विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों अधिवक्ता पूर्व में भीम आर्मी से जुड़े रहे हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है।

CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में बदले गए CMHO, आदेश जारी

मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं

हालांकि, बुधवार को दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट की शुरुआत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026