ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Health and fitness

Perfume Alert: गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं? कैम्ब्रिज के कैंसर शोधकर्ता की चेतावनी, जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

Perfume Alert: परफ्यूम की खुशबू लोगों को काफी पसंद होती है, लोग रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग गर्दन के पास परफ्यूम स्प्रे करते हुए दिख जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। परफ्यूम में काफी ज्यादा केमिकल होते हैं और इसका रोजाना इस्तेमाल खासतौर से गर्दन पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग में पीएचडी की स्टूडेंट ने इसके बारे में लोगों को सचेत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘बस्तर विजन’ पर हुई अहम चर्चा, राज्य की तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग

परफ्यूम लगाना हो सकता है खतरनाक

कैंसर शोधकर्ता ने एंडोक्राइन सिस्टम पर इनके प्रभाव को समझाते हुए बताया कि ये हमारे हार्मोनों की नकल करते हैं या उन्हें रोकता है। इतना ही नहीं, कई रिसर्च में इसे बांझपन, सांस संबंधी समस्याओं या यहां तक ​​कि कैंसर से भी जोड़ा गया है। परफ्यूम में सिर्फ सुगंध का जिक्र किया जाता है और हानिकारक चीजों को छुपा लिया जाता है।

*ब्लाक कांग्रेस कमेटी सक्ती की बैठक तुर्रीधाम में सम्पन्न*

परफ्यूम लगाते समय क्या सावधानी बरतें?

गर्दन पर परफ्यूम क्यों नहीं छिड़कना चाहिए- ऐसा नहीं है कि हर परफ्यूम हानिकारक है या परफ्यूम लगाने से सीधे कोई बीमारी होती है, लेकिन ये बात समझने की जरूरत है कि इनडायरेक्ट इसके 2-3 बड़े नुकसान सामने आते हैं। इससे दो मुख्य समस्याएं हो सकती हैं।

  • पहला कि जब हम स्प्रे करते हैं तो इससे सांस के साथ अंदर ऐसे यौगिक जाते हैं जो सीधे शरीर में चले जाते हैं। ये खुशबूदार स्प्रे एरोसोल बनते हैं जो सांस मार्ग में चला जाता है, इससे फेफड़ों और त्वचा दोनों तरीके से शरीर को नुकसान हो सकता है।
  • दूसरा नुकसान ये है कि गर्दन के पास की त्वचा काफी पतली होती है। गर्दन में ब्लड फ्लो काफी ज्यादा होता है जिससे खुशबू और केमिकल अधिक गहराई से और तेजी से अवशोषित हो सकते हैं और सीधे ब्लड में जा सकते हैं। इसलिए बिना सोचे समझे सालों तक रोज परफ्यूम और इत्र का इस्तेमाल करने से पहले सोचना जरूर चाहिए।

 

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026