ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*अंबेडकर भवन बाराद्वार में विकास खंड स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित*

*कराते एक साहसिक खेल... नारायण कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती :: स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण संभव है, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि कराते खेल की विशिष्ट विधा है जिसमें खिलाड़ी अपने सजग मस्तिष्क और स्फूर्त शरीर से ही दुश्मन पर विजय प्राप्त करता है।
आज अंबेडकर भवन बाराद्वार में आयोजित विकास खंड स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में मंचासीन अतिथि एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आत्मरक्षार्थ महत्वपूर्ण तालीम है खासकर छात्राओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा ने आयोजन और आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि बाराद्वार प्रारंभ से कराते की नगरी रही है जहां गेंदराम प्रधान एवं हमारे अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने इस विधा को स्थापित करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित किया है तथा आज सुमित खूंटे और उनके साथी बच्चों को कराते के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
आज इन पलों में विजयी प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एशियन वर्ल्ड स्कूल के संचालक अभिषेक अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल, अजय सिंह राजपूत पार्षद, रविंद्र खांडे एल्डरमैन, डॉ अंजू खूंटे, ओमप्रकाश राठौर, कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष रामू भैना के साथ कराते प्रशिक्षक, सुमित खूंटे, पीकेश खूंटे, कमलेश बरेठ, खुशीराम बरेठ, मुरलीधर देवांगन आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026