ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

बाघ के खाल की तस्करी का भंडाफोड़! वन विभाग की रेड में तीन आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : वन विभाग ने वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में बाघ की खाल और दुर्लभ वन्यजीवों के अंगों का सौदा होने वाला है. इसके बाद वन विभाग ने दो टीमों का गठन किया. प्लानिंग ऐसी बनाई गई कि टीम के कुछ सदस्य खुद खरीदार बनकर तस्करों के संपर्क में पहुंचे. जैसे ही सौदा तय हुआ और तस्कर कथित तौर पर बाघ की खाल लेकर पहुंचे, वन विभाग की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

Kiran Singh Deo Road Accident: सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में जारी इलाज

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बाघ की खाल, दुर्लभ पैंगोलिन के शेल और शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए गए. अधिकारियों के मुताबिक, बरामद बाघ की खाल करीब 5 से 6 महीने पुरानी है. आशंका है कि इसे ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी थी. वन विभाग का कहना है कि इसके पीछे वन्यजीव तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है. अब जांच इस बात की हो रही है कि बाघ का शिकार कहां हुआ, खाल किन रास्तों से यहां तक पहुंची और इसे आखिर किसे बेचा जाना था. साथ ही तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे सिंडिकेट तक पहुंचा जा सके. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो और स्थानीय वन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है.

सेक्स CD कांड में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI कोर्ट की कार्यवाही पर अंतरिम रोक

उनका दावा है कि क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे. बाघ और पैंगोलिन जैसे वन्यजीव भारत में कानूनी संरक्षण प्राप्त प्रजातियां हैं. इनके शिकार, अंगों की खरीद-फरोख्त या तस्करी से जुड़े मामलों में वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026