ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

‘बीजेपी में शामिल हो जाओ, नहीं तो परिवार समेत…’: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का भाजपा पर बड़ा बड़ा दावा, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी या सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर धमकाने, युवाओं व शिक्षा की अनदेखी करने और केवल सत्ता चाहने का आरोप लगाया है। अभिजीत दिपके ने कहा कि मुझे बीजेपी में शामिल होने की धमकी मिली है। ऐसे नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि पीएम मोदी और अमित शाह के पोते के उम्र का हूं मैं और वो मुझसे इतना डर गए कि धमकी देने पर आ गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को युवाओं या देश की शिक्षा प्रणाली या रोगार के बारे में बात नहीं करना, उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए। इन्हें युवाओं या देश के कुछ लेना-देना नहीं है।

Kiran Singh Deo Road Accident: सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में जारी इलाज

दिपके ने कहा कि बीजेपी में बलात्कारियों और क्रिमिनल का ही स्वागत होता है। उनकी ही पूछ होती है। सेंगर को देखिए बीजेपी विधायक था।शिक्षा मंत्री को देखिए. यह बलात्कारियों के जेल से छूटने पर उनके स्वागत को सही ठहराते है। यह देश की शिक्षा तय करेंगे। देश में युवाओं उनकी शिक्षा रोजगार या देश से मुद्दे के लिए सिर्फ विपक्ष को ही नहीं बल्कि पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है। जो युवाओं, शिक्षा और देश से जुड़े मुद्दे के साथ खड़ा है। हम (CJP) उसके साथ हैं।

सेक्स CD कांड में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI कोर्ट की कार्यवाही पर अंतरिम रोक

राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने बलात्कारियों के स्वागत व छात्रों पर पेलेट गन के इस्तेमाल को भी मुद्दा बनाया। दिपके ने कहा कि अमित शाह की जानकारी के बिना पेलेट गन नहीं चली होगी। उन्होंने कहा कि मुझसे राहुल गांधी का बयान सही लगता है। दिल्ली पुलिस अमित शाह जी के under में है। pellet gun छात्रों पर बिना उनके जानकारी के बच्चों पर नहीं चलाई गई होगी। यह सरकार तो बच्चों पर AK 47 फायर करती है। ellet gun के इस्तेमाल से छात्रों की आंखों की रोशनी चली गई। वो हॉस्पिटल में एडमिट है। अगर pellet गन बिना अमित शाह के जानकारी के चलाई गई, तो वो किस बात के गृहमंत्री या चाणक्य है?

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026