ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Alert: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में 48 घंटे तक तेज बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मंगलवार को चांपा में सबसे ज्यादा बादल बरसे तो राजधानी रायपुर में देर रात तक बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक गहरा अवदाब उत्तर तटीय उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके अगले 24 घंटे में उत्तर उड़ीसा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है. मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अनूपगढ़, पिलानी, हमीरपुर, डाल्टनगंज, गहरा अवदाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है.

Android यूजर्स को बड़ा झटका! इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा Google Play Store का सपोर्ट

सबसे अधिक चांपा में 11 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा जांजगीर और अकलतरा में 9-9 सेमी, नगरी, मैनपुर, गुरूर, राधम और पिथौरा में 8-8 सेमी बारिश हुई. गहरे अवदाब के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना है. जबकि उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना है.

Singer Badshah: मार्च में हुई थी गुपचुप शादी, अब 5 महीने में तलाक की चर्चा! बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का दर्द भरा पोस्ट वायरल

रायपुर शहर में आज भारी बारिश की संभावना

रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. शहर में 29 जुलाई को आसमान मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026