
कोरबा – युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बाइक खो जाने से था परेशान
नूर सुजुकी…
कोरबा – जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलगी खार निवासी दीपक कुमार कंवर पिता ईश्वर सिंह कंवर उम्र लगभग 27 वर्ष ने अपने घर पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। घटना की सूचना बांकी पुलिस को दी गई। बांकी पुलिस मौके पर पहुंची,शव को फंदे से नीचे उतार कर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम को लेकर प्राथमिक रूप से जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि कुछ दिन पूर्व उसकी बाइक गुम गई थी जिसे लेकर वह बेहद परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






