ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनिया कला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती: जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने गृह ग्राम मसनिया कला में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनिया कला में आयोजित ‘शाला प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुईं । इस अवसर पर‌ सांसद श्रीमती जांगड़े ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से भेंट कर
शिक्षा और आधुनिकता के समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस गरिमामयी अवसर पर छात्राओं को साइकिलों का वितरण कर उनके उज्ज्वल एवं गतिशील भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जीएआईएल -( इंडिया ) लिमिटेड के सहयोग से नवनिर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का विधिवत शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के ‌क्षेत्र में यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा व तकनीकी कौशल से सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार सहित छात्र -छात्राओं का अहम् योगदान रहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच जयंत जांगड़े व उनके पंचगणों सहित ग्रामीण प्रबुद्धजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026