*स्वच्छता अभियान के तहत नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न*

जिला रिपोर्टिंग शक्ति उदय मधुकर
सक्ती: जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के नेतृत्व में
स्वच्छता अभियान को गति देने एवं क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भद्रीपाली के आश्रित ग्राम भक्तूडेरा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री शर्मा ने उपस्थित अन्य अभ्यागतों की उपस्थिति में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर ग्रामवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस मौके पर गांव वालों की तरफ से विशेष मांग रखी गई जिसमें ग्राम के ठाकुर देवता के लिए चबूतरा और सामुदायिक भवन निर्माण की बात शामिल थी। जिस पर जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा ने गाँव वालों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके जिला पंचायत के कार्यकाल अंदर ही उक्त दोनों मांगें पूरी हो जाएगी। अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा, सक्ती जिला के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को धन्यवाद देते हुए आयुष शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और बेहतर जल निकासी व्यवस्था से आमजन को सुविधा मिलेगी तथा ग्राम में विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इन निर्माण कार्यों को स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि स्वच्छता और जनभागीदारी पर आधारित ऐसे प्रयासों को सरकार भी लगातार प्रोत्साहित कर रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेअर्जुन राठौर जिलाध्यक्ष जोगी कांग्रेस, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गणेश राम चंद्रा, धर्म सेना प्रमुख रूपेंद्र गवेल एवं पंचगण धर्म सेना की सदस्य और ग्रामीण जन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।






