ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorba

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – जिसका डर था वही हुआ, बालको के इस जर्जर सड़क ने लील ली दो युवतियों की जिंदगी ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर,दो की मौत एक घायल

सतपाल सिंह

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – जिसका डर था वही हुआ, बालको के इस जर्जर सड़क ने लील ली दो युवतियों की जिंदगी

 

ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर,दो की मौत एक घायल

Kb automobile kusmunda

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास आज मंगलवार की सुबह लगभग ११ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवक को डायल-112 की मदद से तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोयला से लदे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 2635 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मृतक युवतियों की शिनाख्त में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026